Live Khabar 24x7

टावर पर लटकी मिली लाश, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

April 22, 2024 | by Nitesh Sharma

भिलाई। भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र में एसीसी चौक के पास एक 48 वर्षीय व्यक्ति ने टावर पर चढ़कर फांसी लगा ली। सुबह जब घरवालों ने उसका शव लटकते देखा, तो थाने में शिकायत की। पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है, जबकि परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। बताया जा रहा है कि मृतक का नाम आत्माराम निषाद है। वो अपनी पत्नी बच्चों के साथ एसीसी चौक के पास रहता था और हमाली का काम करता था। आत्माराम की पत्नी ललिता का कहना है कि रविवार सुबह आत्माराम घर से बिना बताए कहीं निकला फिर वापस नहीं आया।

देर शाम तक जब आत्माराम घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश की। सुबह तक घर ना लौटने पर परिजन जामुल थाने शिकायत करने जाने वाले थे। इसी दौरान किसी ने बताया कि पास में ही एक हाईटेंसन लाइन के टावर में चढ़कर किसी ने फांसी लगा ली है। जब ललिता वहां पहुंची तो देखा कि खुदकुशी करने वाला उसका पति आत्माराम है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि युवक ने अपने गमछे से टावर में 10 फिट की ऊंचाई पर फांसी लगाई है। पुलिस ने शव को टावर से नीचे उतरवाया। इसके बाद शव को पीएम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED POSTS

View all

view all