Live Khabar 24x7

तहसील कार्यालय में पदस्थ क्लर्क की संदिग्ध अवस्था में मिली लाश, जताई जा रही हत्या की आशंका

March 19, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर से बड़ी खबर सामने आई है। वाड्रफनगर तहसील में पदस्थ क्लर्क की संदिग्ध अवस्था में जंगल किनारे लाश मिली है। लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। ये घटना वाड्रफनगर पुलिस चौकी की है।

Read More : Raipur Crime : रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से 18 लाख रुपए कैश जब्त

जानकारी के अनुसार, वाड्रफनगर पुलिस चौकी के राजखेता ग्राम के पास जंगल किनारे सुबह एक लाश मिली। जब ग्रामीणों ने शव को देखा तो घटना की जानकारी वाड्रफनगर पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान वाड्रफनगर तहसील में पदस्थ क्लर्क फुलकेवर उम्र लगभग 60 वर्ष के रूप में हुई है। वहीं मृतक का मोबाइल भी घटना स्थल से गायब है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। परिजनों के आने के बाद पुलिस पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजवाएगी।

RELATED POSTS

View all

view all