Live Khabar 24x7

संदिग्ध परिस्थिति में मिली युवती की लाश, जांच में जुटी पुलिस

November 10, 2024 | by Nitesh Sharma

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

रायपुर। रायपुर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में एक युवती की संदिग्ध परिस्थिति में लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। कलर्स मॉल स्थित एक निर्माणधीन बिल्डिंग में युवती की लाश मिली है। युवती की आयु 25 से 30 वर्ष बताई जा रही है। फिलहाल मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार शाम को कलर्स मॉल के पास एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में लाश मिलने की सूचना मिलने पर पुलिस तथा फोरेंसिंग एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार लाश पूरी तरह से सड़ चुकी है। इस वजह से युवती की पहचान करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस युवती के कपड़ों की मदद से तथा आसपास के थानों में दर्ज गुम इंसान की मदद से युवती की पहचान करने की बात कह रही है। लाश की स्थिति को देखते हुए पुलिस युवती की हत्या करने की आशंका जताई जा रही है।

RELATED POSTS

View all

view all