खेत में मिली लापता सैनिक की लाश, पुलिस जांच में जुटी
March 5, 2024 | by livekhabar24x7.com
राजिम। राजिम- नवापारा के खोलीपारा इलाके में एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने खेत में युवक की लाश देखी। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पहुंची, और मृतक की पहचान में जुट गई। मामला नवापारा थाना क्षेत्र का है।
Read More : Raipur Breaking : रायपुर में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, फ्लाइट की गई रद्द
प्रारंभिक पड़ताल के बाद पुलिस को जानकारी मिली कि मृतक का नाम 36 वर्षीय महेश ठाकुर, पिता अनिरुद्ध ठाकुर है। महेश ठाकुर जगदलपुर से नगर सेना के जवानों के साथ राजिम मेले में ड्यूटी के लिए आया हुआ था। वह अचानक से ड्यूटी से गायब हो गया था। इसके बाद पुलिस ने 1 मार्च को सैनिक की फोटो जारी कर तलाशी शुरू कर दी थी।
RELATED POSTS
View all