अमलेश्वर में कथा सुनने आए बुजुर्ग की मौत, भीषण गर्मी के चलते बिगड़ी थी तबियत
May 30, 2024 | by Nitesh Sharma

रायपुर। राजधानी रायपुर से सटे अमलेश्वर के कथा स्थल पर पंडित प्रदीप मिश्रा से शिवपुराण सुनने पहुंचे धरसीवा के 70 वर्षीय तीरथ राम साहू की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीरथ राम साहू को अचानक चक्कर आया और वह गिर पड़े उसके साथ जो परिजन थे वह उन्होंने उप स्वास्थ्य केंद्र अमलेश्वर ले जाया गया, जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Read More : Raipur Breaking : रायपुर के गद्दा गोदाम में बड़ा हादसा, भीषण आग लगने से मची अफरा-तफरी, दो लोगों की जलकर हुई मौत
बता दे कि इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। बावजूद इसके बड़ी संख्या में लोग कथा सुनने पहुंच रहे हैं। इस दौरान शिव महापुराण की कथा के दौरान दो दर्जन से अधिक महिला पुरुष और बच्चे तेज गर्मी सहन नहीं कर पाए और बीमार पड़ गये। कथा सुनने आए कई श्रोता, दस्त और डिहाइड्रेशन के शिकार हो रहे हैं। बुजुर्ग लोगों को बीपी की समस्या भी आ रही है। ज्यादातर मरीज डिहाइड्रेशन के शिकार हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि पानी की कमी के कारण ऐसा हो रहा है।
RELATED POSTS
View all