Deepak Baij Press Conference : प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने ली प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा – 8 दिसंबर को दिल्ली में होगी हार की समीक्षा
December 6, 2023 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। Deepak Baij Press Conference : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की करारी हार के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का बयान आया है। कांग्रेस की हार के बाद प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देंगे क्या? इस सवाल पर उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ी थी।
कोई एक चेहरे पर चुनाव नहीं लड़ा गया था। इस पर 8 दिसंबर को दिल्ली में बैठक होगी। जहां हार की समीक्षा होगी। दीपक बैज ने कहा मुझे 4 महीने का ही समय मिला। जिसमें बहुत काम किया। वहीं TS सिंहदेव और अमरजीत भगत के बयानों पर कहा कि चुनाव परिणाम विपरीत आने के बाद इस तरह के बयान आते हैं।
RELATED POSTS
View all