Live Khabar 24x7

Delhi Excise Policy Case : मनीष सिसोदिया की नहीं थम रही मुश्किलें, कोर्ट ने 11 दिसंबर तक बढ़ाई हिरासत

November 21, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

नई दिल्ली। Delhi Excise Policy Case : आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की दिल्ली आबकारी निति मामलें में मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है. राउज एवेन्यू कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत को 11 दिसंबर तक के लिए बढ़ा दिया है.

अदालत ने मामले की विस्तार से सुनवाई की और कहा कि ईडी की ओर से आरोपी व्यक्तियों को कई दस्तावेज दाखिल करना बाकी है. इस बीच कोर्ट ने वकीलों से नाराजगी जताते हुए कहा कि 207 सीआरपीसी का अनुपालन जल्द से जल्द पूरा करें ताकि सुनवाई शुरू हो सके. अदालत ने ईडी को भी नोटिस जारी किया और बेनॉय बाबू की अंतरिम जमानत याचिका पर बहस के लिए 24 नवंबर की तारीख तय की.

RELATED POSTS

View all

view all