Delhi : पूर्व मंत्री को एक बार फिर अस्पताल में कराया गया भर्ती, तिहाड़ जेल के बाथरूम में गिरने से लगी गंभीर चोट

Spread the love

Delhi : तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को एक बार फिर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें पश्चिमी दिल्ली स्थित दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि जेल के बाथरूम चक्कर आने के बाद वह गिर गए थे। जिसके कारण उन्हें चोट लगी हैं। बता दे इससे पहले भी सत्येंद्र जैन बाथरूम में गिरे थे और उन्हें रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई थी।

Read More : Delhi : तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में कराया गया भर्ती, CM ने ट्वीट कर कही ये बात…

 

दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन तिहाड़ जेल नंबर सात में बंद हैं। गुरुवार सुबह 6 बजे वो बाथरूम में गिर गए थे। घायल होने पर उन्हें दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जैन ने पीठ, टांग और कंधों पर दर्द की शिकायत की थी। तिहाड प्रशासन के मुताबिक उनकी सर्जरी होनी है, उनके सभी टेस्ट कराए जाएंगे। स्पाइन में उन्हें परेशानी हो रही है। इससे पहले भी सोमवार को उन्हें अस्पताल में स्पाइन टेस्ट के लिए लाया गया था।


Spread the love