Live Khabar 24x7

Delhi Kalkaji Incident : जगराता के दौरान स्टेज गिरने से मची भगदड़, हादसे में महिला की मौत, 17 हुए घायल

January 28, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

नई दिल्ली। Delhi Kalkaji Incident : दिल्ली के कालकाजी मंदिर में माता के जगराता के दौरान स्टेज गिरने से बड़ा हादसा हो गया। दुर्घटना में 17 लोग घायल हुए तो 1 महिला की मौत हो गई है। कार्यक्रम के आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, कालकाजी मंदिर में 26 जनवरी को माता के जागरण का आयोजन किया गया था। जिसमें रात को करीब साढ़े 12 बजे 1500 से 1600 लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान भीड़ आयोजकों और वीआईपी के परिवारों के बैठने के लिए बनाए एक मंच पर चढ़ गई। जिसके बाद मंच नीचे गिर गया। इस हादसे में मंच के नीचे बैठे 17 लोगों को चोटें लगी हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गय।

पुलिस ने बताया कि हादसे में घायल हुई 45 वर्षीय महिला को दो व्यक्ति ऑटो में मैक्स अस्पताल पहुंचे थे। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। हालांकि, अभी महिला की पहचान नहीं हो पाई है।

पुलिस के मुताबिक, 27-28 जनवरी की आधी रात को महंत परिसर, कालकाजी मंदिर में माता जागरण में लकड़ी और लोहे के फ्रेम से बना एक मंच गिरने से 17 लोग घायल हो गए और एक की मौत हो गई। कार्यक्रम आयोजित करने की कोई अनुमति नहीं दी गई थी। हालांकि, कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त कर्मचारी तैनात किए गए थे।

वहां करीब 1500-1600 लोगों का जमावड़ा था। क्राइम टीम ने घटनास्थल का दौरा किया। अन्य सभी घायलों की हालत स्थिर है, जबकि कुछ को फ्रैक्चर हुआ है। इस मामले में आयोजकों के खिलाफ आईपीसी की धारा 337/304A/188 के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है।

RELATED POSTS

View all

view all