Live Khabar 24x7

Delhi : पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को मिली राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत

May 26, 2023 | by livekhabar24x7.com

Delhi : दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को बड़ी राहत मिली है। दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें अंतरिम जमानत दे दी है। कोर्ट ने कहा कि आप नेता सत्येंद्र जैन को मेडिकल आधार पर शर्तों के साथ जमानत दी जाएगी। सत्येंद जैन को 10 जुलाई को कोर्ट में स्वास्थ्य रिपोर्ट कोर्ट में जमा करने के लिए कहा गया है।

Read More : Delhi : पूर्व मंत्री को एक बार फिर अस्पताल में कराया गया भर्ती, तिहाड़ जेल के बाथरूम में गिरने से लगी गंभीर चोट

 

मिली जानकारी के अनुसार सुप्रीम कोर्ट ने सत्येंद्र जैन को चिकित्सकीय आधार पर शर्तों के साथ 6 हफ्ते की अंतरिम जमानत दी है। वह बिना अनुमति के दिल्ली से बाहर नहीं जा सकते और मीडिया के सामने कोई बयान नहीं दे सकते। सत्येंद्र जैन पिछले एक साल से जेल में हैं। उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पिछले साल 30 मई को गिरफ्तार किया था।

बाथरूम में गिर गए थे सत्येंद्र जैन
सत्येंद्र जैन बुधवार सुबह करीब छह बजे सत्येंद्र जैन सीजे-7 के अस्पताल के एमआई रूम के बाथरूम में फिसल कर गिर गए थे। उन्हें सामान्य कमजोरी के कारण निगरानी में रखा गया था। इसके बाद डॉक्टरों ने उनकी जांच की। जब उनकी तबीयत और भी बिगड़ गई तो उन्हें दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल से एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उन्हें आईसीयू में ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है।

RELATED POSTS

View all

view all