Live Khabar 24x7

Delhi Zoo : 18 साल बाद खुशखबरी, बाघिन सिद्धि ने 5 शावकों को दिया जन्म, दो सुरक्षित, देखें तस्वीरें

May 15, 2023 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली। Delhi Zoo : 18 साल के बाद दिल्ली के चिड़िया घर में रॉयल बंगाल टाइग्रेस सिद्धि (बाघिन) ने 5 शावकों को जन्म दिया है। साल 2005 के बाद दिल्ली जू में रॉयल बंगाल टाइग्रेस का शावकों को जन्म देना इतिहास बन गया है। हालांकि जन्में 5 शावकों में से केवल 2 ही सुरक्षित बच पाएं है। जो अभी अपनी मां सिद्धि के साथ बाड़े में है।

Delhi Zoo :  दिल्ली जू की निदेशक आकांक्षा महाजन ने बताया कि वर्तमान में दोनों शावकों की देखभाल उसकी मां सिद्धि कर रही है। वे पूरी तरह से उस पर निर्भर हैं और हम भी दोनों की अच्छी तरह से देखभाल कर रहे हैं। बाघिन व उसके शावकों को सीसीटीवी की निगरानी में रखा गया है। पल-पल मोनिटर किया जा रहा है।इसके लिए गेट कीपर को सख्त हिदायत दी गई है कि वह सभी की कड़ी निगरानी करें।

दिल्ली जू में रॉयल बंगाल टाइगर की संख्या

आगे बताया कि जू के अंदर फिलहाल 4 वयस्क रॉयल बंगाल टाइगर हैं और इन बाघों के घरेलू नाम करण, सिद्धि, अदिति और बरखा हैं। बाघिन सिद्धि और अदिति जंगली मूल की हैं, जिन्हें गोरेवाड़ा, नागपुर से प्राप्त किया गया था। अब दो शावक के बाद इनकी संख्या 6 हो गई हैं। हालांकि, तीन शावक की मौत नहीं होती तो संख्या 9 हो जाती।

 

 

RELATED POSTS

View all

view all