पति से मांगे महतारी वंदन योजना के पैसे, आक्रोश में आकर कर दी पत्नी की हत्या
October 8, 2024 | by Nitesh Sharma

कोरबा : छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh News) के कोरबा के सैला गांव की निवासी सुन्नी बाई की उसके पति ने पैसों के लिए हत्या कर दी। दरअसल, पत्नी ने जब पति से महतारी वंदन योजना की राशि मांगी तो उसने देने से मना कर दिया। जिसके बाद दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इस दौरान पति ने सुन्नी बाई की बेरहमी से मुक्का मारकर हत्या कर दी। पूरा मामला जिले के वनांचल क्षेत्र पसान थाना का है।
जानकारी के मुताबिक, सैला निवासी सुन्नी बाई को महतारी वंदन योजना के तहत 1000 मिलते थे। 5 अक्टूबर को महतारी वंदन योजना की राशि सुन्नी बाई और उसके पति महिपाल धुनुहार उर्फ महिलाल ने बैंक से निकाला। इसके बाद दोनों ने इसमें से 200 रुपए खर्च करके शराब खरीदा और एक साथ पीया.इसके बाद सुन्नी बाई ने पति से बचे हुए 800 रुपए मांगे। पति ने कहा कि पैसे मेरे पास नहीं है, सब खर्च हो गए। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। आक्रोशित पति ने मुक्के से पत्नी के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट पहुंचाई। जिससे उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद डायल 112 (Dial 112) ने सुन्नी बाई को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 6 अक्टूबर की शाम को पुलिस को शॉर्ट पीएम रिपोर्ट मिली. जिसमें हत्या की बात का जिक्र था। इसके आधार पर ही अगले दिन पुलिस ने 7 अक्टूबर को पत्नी के हत्या के आरोप में महिपाल धनुहार उर्फ महिलाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार महिपाल ने हत्या करना स्वीकार किया है।
RELATED POSTS
View all