Dengue In CG : आई फ्लू के बाद छत्तीसगढ़ में बढ़ा डेंगू का खतर, इस जिले में 1 दिन में मिले इतने मरीज, BSF के जवान भी हुए संक्रमित
August 9, 2023 | by livekhabar24x7.com
भिलाई। Dengue In CG : छत्तीसगढ़ में रोजाना आई फ्लू के मामलेबादते जा रहे हैं। इसी बीच अब डेंगू भी तेजी से पेअर पसार रहा हैं। वहीं भिलाई में एक ही दिन में डेंगू के 16 मरीज मिलने के ऩए मामले सामने आए हैं जिससे डेंगू पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 42 हो गई है। जिसमें BSF के 5 जवान भी शामिल हैं। डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
भिलाई टाउनशिप के सेक्टर-2, 3 और 6 में ज्यादा मरीज मिले हैं। इस प्रकार डेंगू संक्रमितों की संख्या बढ़कर 42 हो गई है। इस प्रकार टाउनशिप में डेंगू के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। डेंगू के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिला कलेक्टर ने अधिकारियों की बैठक ली। इसमें बताया गया कि इस समस्या से निपटने के लिए व्यापक रूप से मच्छर निराकरण अभियान चलाए जाए और इसके साथ घर के आस-पास एवं गली मोहल्ले की नालियों में कीटनाशक दवाईयों का छिड़काव किया जाए।
RELATED POSTS
View all