डेंटल डॉक्टर के साथ मारपीट, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
October 14, 2024 | by Nitesh Sharma
रायपुर। रायपुर के एक डेंटल डॉक्टर के साथ सिरपुर में गाड़ी साइड करने को लेकर विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। डॉक्टर अपने हॉस्पिटल स्टाफ के साथ पिकनिक के लिए सिरपुर गए थे, जहां रायपुर के ही व्यवसायी जसमीत सिंह राणा पर डॉक्टर के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना के बाद डॉक्टर ने सिरपुर थाने में व्यवसायी जसमीत सिंह राणा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
RELATED POSTS
View all
