Live Khabar 24x7

उपमुख्यमंत्री अरुण साव का कांग्रेस पर हमला, बोले – कांग्रेस नगरीय निकाय परिसीमन पर न करें राजनीति, दावा आपत्ति के बाद होगा अंतिम प्रकाशन

July 15, 2024 | by Nitesh Sharma

arun sao

 

रायपुर। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस से कहा है कि नगरीय निकाय परिसीमन पर राजनीति न करें। रायपुर आवास में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि, प्रदेश में नियमानुसार परिसीमन की कार्यवाही होगी। वहीं जनप्रतिनिधि और लोगों को दावा आपत्ति का समय दिया जाएगा। इसके बाद आपत्ति पर विचार करके परिसीमन को फाइनल किया जाएगा। सवाल उठाना सही नहीं हैं, क्योंकि नियमानुसार कार्य किया जा रहा है। कांग्रेस के समय किस प्रकार से परिसीमन हुआ था, इसे लोगों ने देखा है, अपने हिसाब से वार्डों का जोड़-तोड़ किया गया था।

पटवारियों के हड़ताल पर उपमुख्यमंत्री साव ने कहा कि, सरकार इस मामले में उचित पहल कर रही है। उनकी बातों को समझ रही है। उम्मीद करता हूं राजस्व पटवारी अपने हड़ताल वापस लेंगे और अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

उपमुख्यमंत्री साव ने कार्यसमिति बैठक को लेकर कहा कि, भारतीय जनता पार्टी में परंपरा है कि, प्रदेश कार्यसमिति के बाद जिला और मंडल कार्यसमिति की बैठक होती है। इस बार प्रदेश में वृहद स्तर पर कार्यसमिति की बैठक की गई। इसमें जिला से लेकर मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया था। इसी प्रकार मंडल और जिले में भी बैठक होगी।

RELATED POSTS

View all

view all