Live Khabar 24x7

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का जन्मदिन आज, CM साय ने ट्वीट कर दी बधाई

July 19, 2024 | by Nitesh Sharma

vijay sharma

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

रायपुर। आज उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का जन्मदिन हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने उन्हें बधाई दी और उन्होंने X पर लिखा कि, मंत्रिमंडल के मेरे साथी, छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भोरमदेव बाबा से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।

बता दे कि डिप्टी CM विजय शर्मा कबीरधाम जिले के कवर्धा के ही रहने वाले हैं। अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत कॉलेज में की, जब वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से संबद्ध छात्र संघ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) में शामिल हुए। वह एबीवीपी की कवर्धा नगर इकाई के समन्वयक बने और विभिन्न छात्र आंदोलनों में भाग लिया। उन्होंने छात्रों के मुद्दों को उठाने के लिए छात्र संघर्ष मोर्चा नामक एक स्थानीय छात्र संगठन भी बनाया।

डिप्टी CM विजय शर्मा फिजिक्स से एमएससी भोज विश्वविद्यालय से एमसीए भी हैं। विजय शर्मा की गिनती छत्तीसगढ़ बीजेपी के तेज-तर्रार और जमीन पर काम करने वाले नेताओं में होती है।

Read More : CM साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शहीद जवान भरत लाल साहू के पार्थिव शरीर को दिया कांधा, नम आंखों से पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

नहीं मनाएंगे जन्मदिवस
बस्तर के बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा आईईडी ब्लास्ट में एसटीएफ के 2 जवान शहीद और 4 जवान घायल हो गए हैं। इस दुखद घटना पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है। वहीं विजय शर्मा ने अपने समर्थकों से अपने जन्मदिन पर कोई उत्सव ना मनाएं जाने को लेकर अपील की है।

उन्होंने अपने समर्थकों से कहा कि आज जब उनके भाई शहीद हुए हैं तब उनका मन आहत व व्यथित है। वे उनका जन्मदिन न मनाए और इस कठिन समय में शहीद जवानों और उनके परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करें।

RELATED POSTS

View all

view all