Deputy CM Ajit Pawar : अजित पवार बने डिप्टी सीएम, 8 NCP नेताओं ने ली मंत्रिपद की शपथ, CM शिंदे बोले – बन गई ट्रिपल इंजन सरकार
July 2, 2023 | by livekhabar24x7.com
Mumbai : Deputy CM Ajit Pawar : उद्धव गुट और शिंदे गुट के बाद महाराष्ट्र की राजीनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। NCP नेता अजित पवार आज शिंदे सरकार में शामिल हो चुके है। उन्होंने आज राजभवन में राज्यपाल रमेश बैस, सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम फडणवीस के मौजूदगी में शपथ ली। उनके समर्थन में कुल 18 विधायक साथ है। वहीं 8 NCP नेताओं ने साथ ही मंत्री पद की शपथ ली है।
दूसरे डिप्टी सीएम की शपथ के बाद बोले सीएम शिंदे
Deputy CM Ajit Pawar : अजित पवार समेत कई एनसीपी नेता NDA में शामिल हुए। इसपर सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा – कैबिनेट में सीटों के बंटवारे पर चर्चा के लिए पर्याप्त समय है. हम महाराष्ट्र के विकास के लिए एक साथ आए हैं. विपक्ष को लोकसभा चुनाव में 4 से 5 सीटें मिली थीं। इस बार वे ऐसा करने में कामयाब नहीं होंगे कि उतनी सीटें भी प्राप्त करें।
#WATCH | Maharashtra CM Eknath Shinde says "There is enough time to discuss about the seat sharing in the cabinet. We have come together to develop Maharashtra. They (the opposition) got 4-5 seats in Lok Sabha elections, this time they will not manage to get even those number of… pic.twitter.com/pky3p6kI5H
— ANI (@ANI) July 2, 2023
महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे बोले पहले अब हमारे पास 1 मुख्यमंत्री और 2 उपमुख्यमंत्री हैं। डबल इंजन की सरकार अब ट्रिपल इंजन बन गई है। महाराष्ट्र के विकास के लिए, मैं अजीत पवार और उनके नेताओं का स्वागत करता हूं। अजीत पवार का अनुभव महाराष्ट्र को मजबूत करने में मदद करेगा।
एनसीपी नेता अदिति तटकरे ने महाराष्ट्र मंत्री पद की शपथ ली
#MaharashtraPolitics | NCP leader Aditi Tatkare takes oath as Maharashtra Minister pic.twitter.com/QN43ybZWP6
— ANI (@ANI) July 2, 2023
दिलीप वाल्से पाटिल ने ली मंत्री पद की शपथ
महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री और एनसीपी नेता दिलीप वाल्से पाटिल ने महाराष्ट्र मंत्री पद की शपथ ली।
#MaharashtraPolitics | Former Maharashtra Home Minister and NCP leader Dilip Walse Patil takes oath as Maharashtra Minister pic.twitter.com/YKKNCDtwj6
— ANI (@ANI) July 2, 2023
छगन भुजबल ने भी ली शपथ
एनसीपी नेता छगन भुजबल ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में महाराष्ट्र के मंत्री पद की शपथ ली।
NCP नेता छगन भुजबल ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में महाराष्ट्र के मंत्री पद की शपथ ली। pic.twitter.com/PUWV1TTxKp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 2, 2023
डिप्टी सीएम बन अजीत पवार
महाराष्ट्र में एकनाश शिंदे सरकार में आज यानी रविवार को अजित पवार ने बतौर डिप्टी सीएम मंत्री पद की शपथ ली।
NCP नेता अजित पवार ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में राजभवन में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।#MaharashtraPolitics pic.twitter.com/9NxKwKkMd5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 2, 2023
निल पाटिल ने ली मंत्री पद की शपथ
एनसीपी नेता अनिल पाटिल ने महाराष्ट्र सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। इस दौरान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी मौजूद रहें।
एनसीपी नेता अनिल पाटिल ने महाराष्ट्र सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी मौजूद रहें।#MaharashtraPolitic pic.twitter.com/xt3iwanNd6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 2, 2023
RELATED POSTS
View all