Live Khabar 24x7

रायबरेली से राहुल गांधी के चुनाव लड़ने पर डिप्टी सीएम अरुण साव का तंज, कहा – वहां की भी जनता विदा करने के लिए.तैयार बैठी है

May 3, 2024 | by Nitesh Sharma

 

रायपुर। कांग्रेस पार्टी ने बड़ा दांव खेलते हुए रायबरेली की सीट से राहुल गांधी को मैदान में उतारा. जिसके बाद से राजनितिक गलियारों में हलचल बढ़ गई. इस बीच छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण सवा क बड़ा बयान सामने आया है. डिप्टी सीएम अरुण साव ने तंज कस्ते हुए कहा कि जिस तरह से कांग्रेस पार्टी की राजनीति रही है, यह परिवार से बाहर सोच नहीं सकती है. जनता को धोखा दिया है, इसलिए दोबारा अमेठी जाने की हिम्मत नहीं है. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मीडिया से चर्चा में कहा कि अमेठी से भागे राहुल गांधी वायनाड गए, वहां की जनता ने भी भगाया, अब रायबरेली गए हैं, वहां की भी जनता तैयार बैठी है, उन्हें विदा करने के लिए.

कांग्रेस प्रवक्ता राधिका खेड़ा को न्याय नहीं मिलने पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस की इतनी बड़ी नेता न्याय के लिए तरस रही है. कांग्रेस भवन में बेटी सुरक्षित नहीं है. कांग्रेस न्याय का दिखावा कर रही है. कांग्रेस में एक ही बेटी है, वहां सिर्फ़ उनके लिए ही सोचा जाता है. राधिका खेड़ा को न्याय नहीं मिलेगा.

RELATED POSTS

View all

view all