Live Khabar 24x7

डिप्टी सीएम साव ने IED ब्लास्ट में शहीद BSF जवान को दी श्रद्धांजलि

December 15, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। नक्सलियों ने कल (गुरुवार) कांकेर में कायराना हरकत को अंजाम दिया। दरअसल नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में IED विस्फोट कर दिया। जिसके चपेट में आने से सीमा सुरक्षा बल (BSF) के एक जवान शहीद हो गए। शहीद जवान अखिलेश राय को आज रायपुर एयरपोर्ट पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने श्रद्धांजलि दी है। साथ ही उनके शहादत को सलाम किया हैं। शहीद जवान अखिलेश राय यूपी के निवासी थे।

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

आपको बता दे कि जवान अखिलेश राय बीएसएफ में हेड कॉन्स्टेबल के पद कार्यरत थे। अखिलेश राय सर्च अभियान के दौरान थाना परतापुर के अंतर्गत सड़कटोला के पास टेकरी में नक्सली द्वारा प्लांट बम की चपेट में आ गए थे। गंभीर रूप से घायल अखिलेश को साथी जवानों द्वारा पखांजूर अस्पताल ले जाया गया था जहां इलाज से पहले उन्होंने दम तोड़ दिया. शहीद जवान अखिलेश राय उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के निवासी थे।

RELATED POSTS

View all

view all