डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने जिला पंचायत सदस्य पद से दिया इस्तीफा, त्याग पत्र से पहले जनता को मिलकर जताया आभार
May 14, 2024 | by Nitesh Sharma
कवर्धा। छत्तीसगढ़ के डिप्टी विजय शर्मा ने जिला पंचायत पद से अपना इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले उन्होंने अपने क्षेत्र के लोगों से मिलने पहुंचे और जनता का आभार जताया।
इधर इस्तीफा को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस नेता व जिला पंचायत सदस्य तुकाराम चंद्रवंशी ने इस्तीफा को नियम विरुद्ध बताया है। उन्होंने कहा कि पंचायती राज अधिनियम में सदस्य को इस्तीफा देने का कोई प्रावधान नहीं है। इसके बावजूद डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने इस्तीफा दिया है, जो किसी भी नियम में नहीं है।
उपमुख्यमंत्री, गृह, जेल एवं पंचायत मंत्री विजय शर्मा ने आज जिला पंचायत कबीरधाम पहुंचकर जिला पंचायत सदस्य पद से अपना त्याग पत्र दिया। ज्ञात हो कि विजय शर्मा विधानसभा चुनाव लड़ने के पहले जिला पंचायत कबीरधाम के क्षेत्र क्रमांक 9 के सदस्य और सभापति थे।
RELATED POSTS
View all