मर्डर और दुष्कर्म के दोषी डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को मिली फरलो, 21 दिनों के लिए जेल से आया बाहर
August 13, 2024 | by Nitesh Sharma

लखनऊ। हत्या और दुष्कर्म के मामले में सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम को फिर से फरलो मिल गई है। इस बार वह जेल से 21 दिनों के लिए बाहर आया है। मंगलवार सुबह 6ः30 बजे वह रोहतक की सुनारिया जेल से पुलिस की कड़ी सुरक्षा में बाहर निकला। राम रहीम उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में स्थित बरनावा आश्रम में रहेगा।
यह पहला मौका नहीं है जब डेरा सच्चा सौदा प्रमुख जेल से बाहर आया है। इससे पहले भी वह कई बार पैरोल और फरलो पर बाहर आ चुका है। 15 अगस्त को राम रहीम का जन्मदिन है। वहीं इस साल हरियाणा में विधानसभा चुनाव भी है। जिसे लेकर गुरमीत राम रहीम की रिहाई को देखा जा रहा है।
आपको बता दें गुरमीत राम रहीम को सीबीआई की विशेष अदालत ने हरियाण के सिरसा स्थित आश्रम में रहने वाली दो महिला अनुयायियों से बलात्कार के मामले का दोषी ठहराया था। अदालत ने उसे 20 साल की सजा सुनाई थी। इसके अलावा गुरमीत राम रहीम को अदालत ने डेरा प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई थी।
RELATED POSTS
View all