भूस्खलन से तबाही! अब तक 54 लोगों की मौत, सेना ने संभाला राहत बचाव अभियान का मोर्चा
July 30, 2024 | by Nitesh Sharma

वायनाड। केरल के वायनाड में बारिश का कहर देखने को मिला। यहां भीषण बारिश के कारण भूस्खलन हुई है। इसमें 100 से ज्यादा लोग फंस गए हैं। लोगों को बचाने के लिए बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज के मुताबिक अब तक 54 लोगों की मौत हो चुकी है।
जानकारी के मुताबिक लैंडस्लाइड मंगलवार की सुबह तड़के करीब 2 बजे हुई. इसके बाद सुबह करीब 4.10 बजे फिर एक बार लैंडस्लाइड हुई. लैंडस्लाइड के चलते करीब 100 से ज्यादा लोग मलबे में फंस गए, जिन्हें बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
इलाके के सीएमओ के मुताबिक भारी बारिश के बाद वायनाड में भूस्खलन हुआ है. यहां राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने एक कंट्रोल रूम स्थापित कर लिया है। आपातकालीन सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 9656938689 और 8086010833 भी जारी किए गए हैं। वायुसेना के दो हेलीकॉप्टर Mi-17 और एक ALH सुबह 7.30 बजे तमिलनाडु के सुलूर से रवाना कि जाएंगे।
छत्तीसगढ़ के CM ने जताया शोक
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घटना पर शोक जताया हैं। उन्होंने कहा कि, केरल के वायनाड में भूस्खलन के कारण कई अमूल्य जिंदगियों के निधन की खबर अत्यंत ही दुःखद है, हादसे से मन व्यथित है।
ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ। भूस्खलन में फंसे हुए लोगों को शीघ्र राहत और घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
RELATED POSTS
View all