Diamond League 2023 : Neeraj Chopra ने फिर रचा इतिहास, डायमंड लीग में जीता गोल्ड मेडल, 87.66 मीटर दूर फेंका भाला
July 1, 2023 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। Diamond League 2023 : लुसाने डायमंड लीग में भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर इतिहास रच दिया हैं। उन्होंने 87.66 मीटर की दूरी हासिल गोल्ड मेडल अपने नाम किया। नीरज ने यह गोल्ड मेडल अपने पांचवें प्रयास में जीता। नीरज जर्मनी के जूलियन वीबर और चेक गणराज्य के याकूब वादलेज्चे को पीछे को छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया।
नीरज ने 87.66 मीटर थ्रो के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। वहीं, जर्मनी के जूलियन वीबर 87.03 मीटर के साथ दूसरे स्थान पर रहे। तीसरे स्थान पर 86.13 मीटर थ्रो के साथ चेक गणराज्य के याकूब वादलेज्चे रहे। बता दें कि नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग में इस साल दूसरी बार गोल्ड मेडल जीता है। पहली बार दोहा डायमंड लीग में पहला स्थान हासिल किया था।
अनुराग ठाकुर ने की जमकर तारीफ
अनुराग ठाकुर ने ट्वीट किया, “नीरज धमाकेदार वापसी कर रहे हैं। अपने 5वें प्रयास में 87.66 मीटर के विशाल थ्रो के साथ, @नीरज_चोपड़ा1 ने एक और डायमंड लीग इवेंट में अपना दबदबा बनाया और लुसाने में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में शीर्ष स्थान हासिल किया। मांसपेशियों की चोट के बाद ब्लॉकबस्टर वापसी करने और भारत को फिर से गौरवान्वित करने के लिए हमारे #टॉपस्कीम एथलीट द्वारा अभूतपूर्व प्रयास। बधाई हो, चैंपियन!”
Neeraj is back with a bang 💥
With a massive throw of 87.66m in his 5th attempt, @Neeraj_chopra1 dominates yet another Diamond League event finishing on 🔝position in Men's Javelin Throw event at #LausanneDL 🔥🔥
Phenomenal effort by our #TOPScheme athlete to make a blockbuster… pic.twitter.com/QKQ6HkCcXz
— Anurag Thakur (@ianuragthakur) June 30, 2023
RELATED POSTS
View all