नई दिल्ली। Diamond League 2023 : देश के लिए ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। नीरज डायमंड लीग में लगातार दूसरा गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उनकी इस जीत पर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी उन्हें बधाई दी है। पिछले साल नीरज ने ज्यूरिख में डायमंड लीग का पहला गोल्ड जीता था।
बता दे कि नीरज ने दोहा में चल रही प्रतियोगिता के मेन्स जेवलिन थ्रो इवेंट के फाइनल में पहले ही प्रयास में 88.67 मीटर भाला फेंका। दूसरी बार 86.04 मीटर, तीसरी बार 85.47 मीटर, 5वीं बार 84.37 और छठी बार 86.52 मीटर की दूरी पर भाला फेंका और खिताब पर कब्जा जमाया। टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाले चेक खिलाड़ी जैकब वडलेज्च दूसरे स्थान पर रहे। वहीं ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स तीसरे स्थान पर रहे।
2018 में प्राप्त किया था चौथा स्थान
चोपड़ा ने 2022 की डायमंड लीग में भी गोल्ड जीता था। तब चोपड़ा ने 88.44 मीटर का थ्रो फेंका था। इससे पहले नीरज ने साल 2017 और 2018 में भी फाइनल के लिए क्वॉलिफाई किया था। वह 2017 में सातवें और 2018 में चौथे स्थान पर थे।