Live Khabar 24x7

बलौदाबाजार जिले के ग्राम तुरमा में फैला डायरिया का प्रकोप, लगभग 108 लोग डायरिया से पीड़ित, मचा हड़कंप

July 2, 2024 | by Nitesh Sharma

turama

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार जिले के ग्राम तुरमा में डायरिया का प्रकोप होने से स्वास्थ्य अमला सहित प्रशासन के तमाम अधिकारी मौजूद है, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लवन तहसील के ग्राम तुरमा के वार्ड 1, 2, 3 और 4 में कल 62 लोग पीड़ित थे लेकिन अब इसकी संख्या बढ़कर लगभग 108 लोग डायरिया से पीड़ित है।

Read More : Crime : रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार, 26 किलो से ज्यादा का गांजा बरामद

सूचना मिलने पर मुख्य स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी, एसडीएम, तहसीलदार सहित आला अधिकारी गांव में मौजूद है, आपको बता दे कि बीते माह ही पलारी क्षेत्र के गांव में डायरिया फैला हुआ था अब एक बार फिर डायरिया ने तूरमा गांव के 108 लोगो को चपेट में ले लिया है।

हालांकि डायरिया फैलने की शिकायत के बाद पीएचई विभाग सहित तमाम जिम्मेदार मौके पर पहुँचकर ईलाज सहित डायरिया से बचाव के लिए ग्राम में मुनादी कराई जा रही है।

RELATED POSTS

View all

view all