Live Khabar 24x7

Died During Workout : वर्कआउट के दौरान युवक की मौत, मशीनी में मिली ये गड़बड़ी , जिम मैनेजर हुआ गिरफ्तार

July 20, 2023 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली। Died During Workout : राजधानी दिल्ली के रोहिणी में वर्कआउट के दौरान युवक की मौत हो गई है। जिम के ट्रेडमिल में तकनिकी खराबी के चलते युवक को अपनी जान गवानी पड़ी। मामलें में जांच करने के बाद पुलिस ने मृत के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। जिसके बाद जिम मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है।

पूरा मामला सक्षम रोहिणी इलाके में ही जिम्प्लेक्स फिटनेस जोन का है। जहां रोहिणी सेक्टर 19 का रहने वाला बीटेक ग्रेजुएट सक्षम प्रूथी एक्सरसाइज करने जाता था। मंगलवार सुबह करीब 7:30 बजे यह हादसा होता है। बताया जा रहा है कि जिम के ट्रेडमिल में करंट दौड़ा, जिससे उसकी वहीँ मौत हो गई।

Read More : Actress Died In Road Accident : रोड एक्सीडेंट में मशहूर एक्ट्रेस की दर्दनाक मौत, शूटिंग से लौट रही थी घर

Died During Workout : पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पुलिस को पता चला। मृतक सक्षम प्रूथी ने बीटेक किया हुआ था और वह गुरुग्राम की एक कंपनी में काम करता था।

पुलिस ने जिम मैनेजर अनुभव दुग्गल को गिरफ्तार कर लिया है। गैर इरादतन हत्या और मशीनरी के संबंध में लापरवाही बरतने से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है।

 

RELATED POSTS

View all

view all