Live Khabar 24x7

Director Passed Away : डायरेक्टर ने की आत्महत्या, स्टूडियो में ही लगाई फांसी, इंडस्ट्री में शोक की लहर…

August 2, 2023 | by livekhabar24x7.com

मुंबई। Director Passed Away : मराठी फिल्म इंडस्ट्री के फेमश आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई आत्महत्या कर ली है। उन्होंने कर्जत के एनडी स्टूडियो में फांसी लगा ली है। बताया जा रहा हैं कि आर्थिक तंगी के कारण उनहोनेयह कदम उठाया हैं।

बता दे कि मई में एक एडवर्टाइजिंग एजेंसी ने देसाई पर 51.7 लाख रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। एजेंसी ने कहा था कि 3 महीने तक काम करवाने के बावजूद देसाई ने पैसा नहीं दिया था। हालांकि, नितिन देसाई ने इन आरोपों का खंडन किया था। उन्होंने कहा था कि एजेंसी पहले भी उन पर इस तरह के आरोप लगा चुकी है।

नितिन देसाई ने सुबह 4:30 बजे एन डी स्टूडियो में फांसी लगाकर अपनी जान दी है। सूत्रों से मिली अनुसार नितिन देसाई कल रात 10 बजे अपने कमरे में चले गए थे। आज सुबह काफी देर तक वो बाहर नहीं आए। तभी उनके बॉडीगार्ड और दूसरे लोगों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन दरवाजा किसी ने खोला नहीं। खिड़की से जब देखा गया तो नितिन देसाई का शव पंखे से लटका हुआ था, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को उतारा है और पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।

प्रेम रतन धन पायो जैसी फिल्मों का सेट डिजाइन किया
नितिन देसाई ने हम दिल दे चुके सनम, लगान, देवदास, जोधा अकबर और प्रेम रतन धन पायो जैसी फिल्मों का सेट डिजाइन किया था। उन्हें चार बार बेस्ट आर्ट डायरेक्शन का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था।

RELATED POSTS

View all

view all