मंदिर में युवक-युवती की गंदी हरकत, इधर किन्नरों ने पहले दुकानदार को पीटा फिर किया नग्न प्रदर्शन, हिन्दुओं के धार्मिक स्थलों में कब बंद होगी अश्लीलता?
October 11, 2024 | by Nitesh Sharma

राजनांदगांव। विकसित भारत में छत्तीसगढ़ भी उभर रहा है। छत्तीसगढ़ में हर जगह हिन्दू मंदिर देखने को मिल जायेंगे। लेकिन ऐसे भी लोग है जो मंदिरों की पवित्रता को भंग करने में कोई कसर नहीं छोड़ते है। ऐसे लोगों पर कार्रवाई नहीं होने से इनके हौंसले बुलंद है। हालांकि दूसरे धार्मिक स्थल में ऐसा नहीं मिलता है। दरअसल शक्ति की भक्ति का महापर्व नवरात्री चल रही है। इस मौके पर दूर-दूर से श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचते है। लेकिन उन्हें देखने को मिलता है युवती-युवक का चुंबन और किन्नरों का नग्न प्रदर्शन।
पूरा मामला डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर का है। जहां से अश्लीलता के दो मामले सामने आए है। जिससे लोगों में भारी आक्रोश है। पहला मामले में एक प्रेमी जोड़े की अश्लील हरकतें कैमरे में कैद हो गईं। वहीं जबकि दूसरी घटना में किन्नरों ने नग्न होकर हंगामा किया। दोनों घटनाओं के वीडियो वायरल हो रहे है।
मंदिर परिसर में अश्लीलता
पहली घटना में मां बम्लेश्वरी मंदिर परिसर में एक प्रेमी जोड़ा खुलेआम अश्लील हरकतें करता नजर आया। यह घटना सुबह करीब चार बजे की बताई जा रही है, जब नवरात्रि के दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही थी। किसी ने इस जोड़े का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक और युवती बेरशर्मी के सारी हदें पार कर रहे है। इन्हें किसी का भी डर नहीं है। क्योंकि इन्होने खंडर या ओयो नहीं मंदिर चुना है।
घटना से श्रद्धालुओं में गहरी नाराजगी है। सोशल मीडिया पर लोग इस कृत्य की कड़ी निंदा कर रहे हैं और मंदिर जैसी पवित्र जगह पर इस तरह की अश्लील हरकतों को शर्मनाक करार दे रहे हैं। हालांकि, अभी तक इस कपल की पहचान नहीं हो सकी है, लेकिन मंदिर प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं।
कालकापारा में किन्नरों का नग्न प्रदर्शन
दूसरी घटना डोंगरगढ़ के कालकापारा इलाके की है, जहां किन्नरों का एक जत्था दुकानदारों से विवाद के बाद हंगामा करने लगा। यह घटना 8 अक्टूबर की बताई जा रही है, जब नवरात्रि मेले के दौरान किन्नर स्थानीय दुकानदारों से पैसे वसूल रहे थे। एक दुकानदार से हुए विवाद के बाद किन्नर भड़क गए, और स्थिति इतनी बिगड़ गई कि किन्नरों ने नग्न होकर सड़कों पर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।
जानकारी मुताबिक, किन्नरों और दुकानदार के बीच कहासुनी के बाद, दुकानदार ने एक किन्नर की पिटाई कर दी। इसके बाद, लगभग 15-20 किन्नर वापस आए और उन्होंने उस दुकानदार की पिटाई कर दी। घटना के दौरान किन्नरों ने अपना पूरा कपड़ा उतारकर नग्न प्रदर्शन किया। इस हंगामे का वीडियो भी वायरल हो चुका है, लेकिन अब तक किसी ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
युवक-युवतियों पर कड़ी निगरानी की जरुरत है। वरना ये कांड दूसरों को ऐसा करने के लिए प्रेरित करेंगे। असामाजिक तत्वों के हौंसले बुलंद होते रहेंगे। वहीं समाज में किन्नर की दो छवि है। पहले वे किन्नर जो शुभ मुहूर्त में पहुंचकर लोगों को आशीर्वाद देते है। दूसरे वे जो ट्रेन में वसूली करते है, गैंग चलाते है और अब मंदिरों में वसूली का काम शुरू कर चुके है। ऐसे किन्नरों को पुलिस को शिकंजा कसना जरुरी है।
RELATED POSTS
View all