Diwali 2024 : आज पूरे देशभर में धूम-धाम से मनाया जाएगा दीपावली का महापर्व, जानें शुभ मुहूर्त और मां लक्ष्मी को कैसे करें प्रसन्न…
October 31, 2024 | by Nitesh Sharma
रायपुर। आज पूरे देशभर में दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन धार्मिक उत्सव तो होता ही है साथ ही सामाजिक मेलजोल के लिए भी इस त्योहार को बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन लोग अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से मुलाकात भी करते हैं और उन्हें मिठाईयां भी बांटते हैं। साथ ही लक्ष्मी माता, गणेश भगवान और कुबेर देव की पूजा का भी इस दिन विधान है। माना जाता है कि, इन देवी-देवताओं की पूजा आराधना करने से जीवन के सभी दुख दर्द दूर हो जाते हैं।
शुभ मुहूर्त
लक्ष्मी पूजन मुहूर्त: पंचांग के अनुसार 31 अक्टूबर शाम 5 बजकर 36 मिनट से शाम 6 बजकर 16 मिनट तक
प्रदोष काल: शाम 05 बजकर 36 मिनट से रात्रि लगभग 8 बजकर 30 मिनट तक
वृषभ काल: शाम 6 बजकर 32 मिनट से रात्रि 8 बजकर 32 मिनट तक
सही मुहूर्त में लक्ष्मी पूजन करने से आपको शुभ फलों की प्राप्ति होती है। माता लक्ष्मी आपके सभी कष्टों को हर लेती हैं।
पूजन मंत्र
लक्ष्मी जी के मंत्र:
ॐ महालक्ष्म्यै नमः
ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद महालक्ष्म्यै नमः
गणेश जी के मंत्र:
ॐ गं गणपतये नमः
वक्रतुंड महाकाय सूर्य कोटि समप्रभ। निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्व कार्येषु सर्वदा।
कुबेर जी के मंत्र:
ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धनधान्याधिपतये धनधान्य समृद्धिं मे देहि दापय स्वाहा।
ॐ श्रीं, ॐ ह्रीं श्रीं, ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं वित्तेश्वराय: नमः।
RELATED POSTS
View all
