डोंगरगढ़ : मां बम्लेश्वरी मंदिर में मची भगदड़, एक महिला की हुई मौत
October 6, 2024 | by Nitesh Sharma

डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ के मां बम्लेश्वरी मंदिर में क्षमता से अधिक भीड़ होने से भगदड़ की स्थिति बन गई। इसी दौरान दर्शन करने पहुंची महिला की दम घुटने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक महिला धमतरी से आठ लोगों के साथ दर्शन के लिए पहुंची थी। देर रात महिला सिढ़ियों से उपर चढ़ रही थी। इस दौरान क्षीरपानी परिसन के पास भक्तों की भीड़ भी काफी ज्यादा थी और उमस होने लगी। उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई। सरक्षा में तैनात लोगों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, मृतक महिला का नाम सोनल साहू (36 वर्ष) है। महिला के मौत का कारण अज्ञात है। मां बम्लेश्वरी मंदिर में लगातार बढ़ रही भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है जिससे भीड़ को नियंत्रित किया जा सके।
RELATED POSTS
View all