Live Khabar 24x7

Double Murder : घर घुसकर की धारदार हथियार से दादी-पोती की हत्या, खून से लथपथ मिले शव

March 7, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

दुर्ग। Double Murder : जिले में डबल मर्डर की वारदात सामने आई है। घर घुसकर कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी गई है। सोते वक्त हत्यारों ने दादी और पोती को मौत के घाट उतार दिया। इलाके में घटा से सनसनी फैल गई है। सुबह जब परिवार के लोग घर पहुंचे तो वारदात की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर दुर्ग पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। घटना दुर्ग जिले के पुलगांव थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के मुताबिक गनियारी गांव में 62 साल की राजबती साहू और उसकी 17 वर्षीया पोती सविता साहू दोनों साथ रहते थे। आस-पास ही उनके परिवार के दूसरे सदस्यों का भी घर है। पोती सविता 11वीं कक्षा में पढ़ती थी। देर रात सोते वक्त अज्ञात हत्यारों ने दोनों के सिर पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार किया है। वारदात स्थल को देखकर लगता है कि, कुल्हाड़ी के वार से दोनो की मौके पर ही मौत हो गई। पोती की लाश कमरे में नीचे फर्श पर पड़ी मिली, वहीं दादी का शव बरामदे में मिला है। दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला सहित एएसपी, सीएसपी और क्राइम की टीम मौके पर पहुंची है। मामले की जांच की जा रही है।

RELATED POSTS

View all

view all