Dream Girl 2 Poster Out : ड्रीम गर्ल 2 का पोस्टर हुआ आउट, फिर बजेगा दिल का टेलीफोन, पूजा का फेस किया रिवील
July 25, 2023 | by livekhabar24x7.com
मुंबई। Dream Girl 2 Poster Out : एक्टर आयुष्मान खुराना की नई फिल्म ड्रीम गर्ल 2 का पोस्टर सामने आ गया है। फैंस पहले पार्ट के बाद से ही दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच फिल्म का नया पोस्टर सामने आने से एक्साइटमेंट बढ़ गई हैं। पोस्ट में आयुष्मान और ड्रीम गर्ल पूजा भी नजर आ रही हैं।
इस फिल्म में आयुष्मान खुराना डबल रोल में दिखाई देंगे। बीते दिन फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था जिसमें रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के रॉकी ड्रीम गर्ल 2 की पूजा से बात करते हुए दिखाई दिए थे। टीजर में उनका चेहरा नहीं दिख रहा था।
फिल्म के पोस्टर में आयुष्मान खुराना ने फिल्म ड्रीम गर्ल 2 से अपने कैरेक्टर पूजा का फेस आखिरकार रिवील कर दिया है। फिल्म 25 अगस्त को थिएटर में रिलीज होगी। फिल्म में पूजा के अलावा आयुष्मान मेल कैरेक्टर के रूप में भी दिखाई दे रहे हैं।
RELATED POSTS
View all