Drug Smuggler Arrested : जम्मू कश्मीर और पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता, ड्रग तस्कर को किया गिरफ्तार, 4.94 करोड़ रुपये नकद बरामद
October 11, 2023 | by livekhabar24x7.com
लुधियाना। Drug Smuggler Arrested : पंजाब के लुधियाना में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल, जम्मू कश्मीर और काउंटर इंटेलिजेंस पुलिस ने मुल्लांपुर दाखा में छापेमारी करके 4 करोड़ 95 लाख ड्रग मनी, 32 बोर रिवाल्वर, फर्जी नंबर प्लेट, पैसे गिनने वाली मशीन, फर्जी आई डी. कार्ड, सफेद लिफाफे, चिट्टा (ड्रग्स) पैकिंग करने वाली मशीन बरामद की है।
Read More : Smuggler Arrested : पुलिस को मिली बड़ी सफलता, शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, 30 पेटी शराब जब्त…
मिली जानकारी के अनुसार देर कल रात करीब 11 बजे जम्मू कश्मीर और काऊंटर इंटेलिंजेंस ने मुल्लांपुर के दशमेश नगर में तलाशी अभियान के जरिए किराएदार मनजीत सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी मुल्लांपुर के घर से चीजें बरामद की है।
जानकारी के अनुसार मनजीत सिंह पुत्र सतनाम सिंह के खिलाफ थाना बिलासपुर जिले रामबाण (जम्मू कश्मीर) की पुलिस ने 20 किलो कोकिन जब्त कर मामला दर्ज किया था। पूछताछ में सतनाम सिंह ने खुलासा किया कि उसकी मुल्लांपुर में किराए पर एक कोठी है, जिसके आधार पर जम्मू कश्मीर की पुलिस और काऊंटर इंटेलिंजेंस ने संयुक्त तौर पर रिकवरी करने के लिए मनजीत सिंह को साथ लिया और उसकी किराए की कोठी पर तलाशी अभियान चलाया, जिसमें चीजें बरामद हुई।
RELATED POSTS
View all