Live Khabar 24x7

चरित्र शंका में पति ने पत्नी को मौत के उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

April 29, 2024 | by Nitesh Sharma

 

कोरबा। कोरबा से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां चरित्र शंका में पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने दिनदहाड़े घटना को अंजाम दिया है। बेटा जब बाहर से घर आया तो उसे मां खून से लथपथ मिली। पुलिस ने आरोपी को फरार होने से पहले दबोच लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी शराब पिने का आदि था। आरोपी अपनी पत्नी पर चरित्र को लेकर शंका करता था और इसी बात पर दोनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। कल रविवार को वह नशे की हालत में घर पहुंचा। इस दौरान फिर से फूलसाय और ग्लोरिया बाई भगत के बीच विवाद हुआ। इस पर घर में रख कुदाली से उसने पत्नी पर वार कर दिया। जिससे इस घटना में गंभीर रूप से घायल ग्लोरिया बाई को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां डाक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी पति ने पुलिस को बताया कि, मेरी पत्नी चरित्रहीन थी। दूसरे मर्दों के साथ घूमती थी। इसलिए एक क्वार्टर शराब पीया और उसे मौत के घाट उताया दिया। दरअसल, आरोपी ने आईटीआई किया हुआ है और इलेक्ट्रीशियन के पद पर काम करता है। आरोपी पति के 2 बेटे और 2 बेटियां हैं।

RELATED POSTS

View all

view all