Live Khabar 24x7

रायपुर में फ्लाइट टेक ऑफ के दौरान युवक ने की इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश, मचा हड़कंप, बड़ा हादसा टला

June 7, 2024 | by Nitesh Sharma

1

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

रायपुर। रायपुर से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में आज एक बड़ा हादसा टल गया। बताया जा रहा हैं कि एक पैसेंजर ने इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 2205 की इमरजेंसी एग्जिट गेट को खोलने की कोशिश की। ये घटना उस वक्त की है, जब फ्लाइट टेक आफ करने ही वाला था। इधर पैसेंजर को एग्जिट खोलते देख क्रू मेंबर्स में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में क्रू मेंबर्स ने पैसेंजर को पकड़ा। फिलहाल पैसेंजर को फ्लाइट से उतार दिया गया है। हालांकि पैसेंजर के इस कृत्य से फ्लाइट काफी डिले हो गयी। खबर लिखे जाने तक फ्लाइट उड़ान नहीं भर पाया था।

Read More : Raipur News : 10 जून को MIC की बैठक संभव, शहर के विकास से जुड़े मुद्दों पर होगी चर्चा

जानकारी के मुताबिक रायपुर से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 2205 उड़ान के लिए तैयार थी। तय मैनुएल के मुताबिक एयर होस्टेस पैसेंजर को फ्लाइट के नियम निर्देश और सुविधाओं की जानकारी दे रही थी। एयर होस्टेस ने अपनी जानकारी में एग्जिट गेट के बारे में बताया, कि किस तरह से जरूरत के वक्त इसका इस्तेमाल किया जाता है। एयर होस्टेस ने अपनी बातों को पूरा किया ही था कि एक पैसेंजर अपनी सीट से उठकर फ्लाइट की गेट को खोलने की कोशिश करने लगा।

RELATED POSTS

View all

view all