Live Khabar 24x7

Dussehra 2023 : बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा आज, राजधानी रायपुर में बनाया गया साइबर रावण का पुतला

October 24, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। Dussehra 2023 : आज पूरे देशभर में दशहरा का त्यौहार मनाया जा रहा है। इस अवसर पर आज शाम रावण का पुतला दहन किया जाएगा। इसके लिए रावण के पुतले को अलग-अलग अवतार में तैयार किया गया है।

ऐसा ही एक अवतार छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में देखने को मिला है। यहां एक साइबर रावण पुतला बनाया गया है। रायपुर पुलिस ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि विभिन्न साइबर धोखाधड़ी के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए एक साइबर रावण का पुतला तैयार किया गया है।

साइबर रावण के पुतले पर कई चीजें लिखी हुई है। जैसे- ‘तुम्हारी अज्ञानता मेरी ताकत, मैं हूं साइबर रावण’।

रावण के दस सिर वाले पुतले पर सोशल मीडिया के गलत इस्तेमाल का भी जिक्र किया गया है। रावण के दस सिर पर टेलिग्राम- लाइक, शेयर टास्क फ्रॉड, ओएलएक्स आर्मी फ्रॉड, ओटीपी फ्रॉड, लोन एपीपी फ्रॉड, ,साइबर ऑनलाइन फ्रॉड, सेक्सटॉर्शन (न्यूड वीडियो फ्रॉड कॉल) जैसे साइबर अपराध का विवरण किया गया है। रावण के पुतले पर एक संदेश भी लिखा है, जो कहता है – ‘साइबर जागरुकता ही एक उपाय जो साइबर रावण को खत्म कर सकता है।’

RELATED POSTS

View all

view all