Dussehra : देशभर में आज धूमधाम से मनाया जाएगा विजयादशमी का पर्व, PM मोदी ने लोगों की बधाई एवं शुभकामनाएं
October 24, 2023 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। Dussehra : देश में आज विजयदशमी का त्योहार धूम-धाम से मनाया जा रहा है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दशहरे की शुभकामनाएं दीं हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने लिखा, “देशभर के मेरे परिवारजनों को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं. यह पावन पर्व नकारात्मक शक्तियों के अंत के साथ ही जीवन में अच्छाई को अपनाने का संदेश लेकर आता है.”
देशभर के मेरे परिवारजनों को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं। यह पावन पर्व नकारात्मक शक्तियों के अंत के साथ ही जीवन में अच्छाई को अपनाने का संदेश लेकर आता है।
Wishing you all a Happy Vijaya Dashami!
— Narendra Modi (@narendramodi) October 24, 2023
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी देशवासियों को दहशरा पर्व की बधाई दी है. राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि दशहरा के पावन त्योहार पर सभी देशवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं! दशहरा, जिसे विजयादशमी के रूप में भी मनाया जाता है, हमें सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है. इस पावन पर्व पर मेरी मंगल कामना है कि हम सब पूरी मानवता के कल्याण की भावना के साथ सत्य और न्याय के पथ पर आगे बढ़ते रहें.
दशहरा के पावन त्योहार पर सभी देशवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं!
दशहरा, जिसे विजयादशमी के रूप में भी मनाया जाता है, हमें सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। इस पावन पर्व पर मेरी मंगल कामना है कि हम सब पूरी मानवता के कल्याण की भावना के साथ सत्य और न्याय के पथ पर…
— President of India (@rashtrapatibhvn) October 24, 2023
इसके साथ ही गृह मंत्री अमित शाह ने भी सभी देशवासियों को दशहरे की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “समस्त देशवासियों को ‘विजयादशमी’ की हार्दिक शुभकामनाएं. अधर्म का अंधकार चाहे कितना भी घना क्यों न हो, सत्य के आधार पर धर्म के उजाले की विजय शाश्वत है. पाप पर पुण्य की विजय का प्रतीक ‘विजयादशमी’ हमें सदैव विवेक और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा व शिक्षा देने वाला पर्व है. प्रभु श्री राम सभी का कल्याण करें. जय श्री राम!”
समस्त देशवासियों को ‘विजयादशमी’ की हार्दिक शुभकामनाएं।
अधर्म का अंधकार चाहे कितना भी घना क्यों न हो, सत्य के आधार पर धर्म के उजाले की विजय शाश्वत है। पाप पर पुण्य की विजय का प्रतीक ‘विजयादशमी’ हमें सदैव विवेक और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा व शिक्षा देने वाला पर्व है।
प्रभु… pic.twitter.com/FX8bcVnNle— Amit Shah (@AmitShah) October 24, 2023
वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी लोगों को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि आइये! प्रभु श्री राम के आदर्शों को याद करें और आदर्श, खुशहाल और न्याय से भरपूर नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने की राह पर और आगे बढ़ें. आप सभी को विजयादशमी की कोटि-कोटि बधाई और अनंत शुभकामनाएँ.
आइये! प्रभु श्री राम के आदर्शों को याद करें और आदर्श, खुशहाल और न्याय से भरपूर नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने की राह पर और आगे बढ़ें।
आप सभी को विजयादशमी की कोटि-कोटि बधाई और अनंत शुभकामनाएँ। pic.twitter.com/i048sSaZIy
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) October 24, 2023
RELATED POSTS
View all