Earthquake : भूकंप से फिर कांप उठी धरती, नेपाल से लेकर बिहार तक महसूस किए गए जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता
October 22, 2023 | by livekhabar24x7.com
काठमांडू। Earthquake : सुबह-सुबह राजधानी में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जिससे लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग अपने घर से बाहर निकल आए। राष्ट्रीय भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र के अनुसार,सुबह सात बजकर 39 मिनट पर आए भूकंप का केंद्र धाडिंग जिले में था। राहत की बात रही कि किसी भी प्रकार की हताहत होने की सूचना सामने नहीं आई है।
मिली जानकारी के अनुसार, नेपाल के राजधानी काठमांडू में सुबह आए भूकंप की टिवटरी रिक्टर स्केल पर 6.1 मापी गई है। भूकंप के किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप निगरानी और अनुसंधान केंद्र ने बताया कि भूकंप का केंद्र धाडिंग जिले में था। तिब्बती और भारतीय टेक्टोनिक प्लेटों के टकराने के साथ स्थित होने के कारण नेपाल में भूकंप असामान्य नहीं हैं। ये प्लेटें हर सदी में एक-दूसरे के करीब दो मीटर तक चली जाती हैं, जिससे दबाव बनता है और बाद में भूकंप आते हैं।
भूकंप के हल्के झटके बिहार के कई जिलों में भी महसूस किए गए, जिनकी सीमा नेपाल से लगती है। लोगों ने सुबह भूकंप महसूस होने की जानकारी दी है। भीषण भूकंप की वजह से आम लोगों में अफरा तफरी मच गई। लोग घरों से निकलकर भागने लगे. हर तरफ चीख-पुकार का माहौल हो गया।
RELATED POSTS
View all