Earthquake : भूकंप से मची तबाही, 116 लोगों की गई जान, 6.1 की रही तीव्रता
December 19, 2023 | by livekhabar24x7.com
वुहान। Earthquake : चीन में भूकंप से बड़ी तबाही हुई है। सोमवार की देर रात आए भूकंप में अब तक 116 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं 400 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। 6.1 तीव्रता का यह भूकंप चीन के गांसु और किंघई प्रांत में सोमवार देर रात आया। भूकंप का केंद्र गांसु के लिंक्सिया हुई में साला काउंटी में जमीन के 10 किलोमीटर नीचे रहा। भूकंप से मचे तबाही में ऊंची-ऊंची चंद मिनटों में मलबे में तब्दील हो गये। घटना के बाद से ही राहत-बचाव कार्य जारी है। अब तक 116 लोगों के मौत की खबर है, जबकि कई लोगो के अभी भी मलबे में दबे होने की जानकारी सामने आ रही है।
Read More : Earthquake : भूकंप से कापी धरती! कई राज्यों में महसूस किए गए तेज झटके, लोगों में डर का माहौल
चीन में भूकंप से मचे तबाही के बाद चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भी सरकार और प्रशासन के सभी अंगों से ऑल आउट ऑपरेशन चलाने को कहा है। चीन की स्थानीय मीडिया की तरफ से गांसू प्रांत में आए इस भूकंप के वीडियो और इसके असर से जुड़ी तस्वीरें साझा की गई हैं। चीन से जो तस्वीरें सामने आ रही हैं, उनमें कई ऊंची इमारतों को मलबे में तब्दील होते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान लोग अपने घरों से निकलकर सुरक्षित जगह की तलाश में इधर-उधर भागते भी दिखे। शिन्हुआ न्यूज एजेंसी के मुताबिक कई गांवों में इस भूकंप के बाद बिजली और पानी की सप्लाई कट गई।
RELATED POSTS
View all