Live Khabar 24x7

Earthquake : अयोध्या में भूकंप के झटके, घरों से बाहर भागे लोग, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता

November 5, 2023 | by livekhabar24x7.com

Earthquake In Delhi

 

अयोध्या। Earthquake : उत्तरप्रदेश के अयोध्या में रविवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NSC) ने बताया कि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.6 आंकी गई। भूकंप का केंद्र अयोध्या से 215 किमी उत्तर में 10 किमी की गहराई पर था।

अयोध्या के साथ ही अफगानिस्तान के फैजाबाद में भी देर रात 4.5 तीव्रता का भूकंप आया। शुक्रवार की देर रात यूपी समेत देश के कई हिस्सों में धरती हिली थी। जान बचाने के लिए लोग घरों से बाहर आ गए थे।

भूंकप से झटकों से दहला नेपाल

चिकित्सा कर्मियों का दल घटनास्थल पर पहुंच चुका है. नेपाल की अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान पहुंचने का अनुमान है। मुसीबत की घड़ी में भारत ने पड़ोसी धर्म निभाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जान-माल के नुकसान पर दुख जताते हुए नेपाल को मदद की पेशकश की है। चीन ने भी भूकंप पीड़ितों की सहायता के लिए 10 करोड़ नेपाली रुपये आपदा राहत राशि में देने का एलान किया है।

नेपाल को भूकंप की मार से उबरने में समय लगेगा. हिमालयी देश में कई महीनों से जमीन हिलने की घटना हो रही है। इस साल 16 अक्टूबर को नेपाल के सुदूर पश्चिम प्रांत में 4.8 तीव्रता का भूकंप आया था। 22 अक्टूबर को भी राजधानी काठमांडू में जमीन हिली. रिक्टर स्केल पर भूकंप की 6.1 तीव्रता थी।

RELATED POSTS

View all

view all