Live Khabar 24x7

Adani ग्रुप के शेयरों में आया भूचाल, डूबे 52000 करोड़ रूपए, निवेशक परेशान

June 23, 2023 | by livekhabar24x7.com

मुंबई। एक बार फिर से अदाणी ग्रुप (Adani Group) की कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट आई है। एक घंटे में ग्रुप के 52000 करोड़ रुपये डूबे है। अदाणी ग्रुप की कंपनी एसीसी 3 फीसदी, अदाणी इंटरप्राइजेज 9 फीसदी, अदाणी ग्रीन एनर्जी 3 फीसदी, अदाणी पोर्ट्स 5 फीसदी, अदाणी पावर 5 फीसदी, अदाणी टोटल गैस 4 फीसदी, अदाणी ट्रांसमिशन 8 फीसदी, अदाणी विल्मर 3 फीसदी, अंबुजा सीमेंट 3 फीसदी, एनडीटीवी 3 फीसदी टूटा है।

आपको बता दें कि अडाणी ग्रुप के शेयरों में गिरावट की वजह अमेरिका में चल रही जांच को बताया गया है। दरअसल, हिंडनबर्ग रिपोर्ट ने जो आरोप लगाया था, उसकी जांच अब वहां के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) ने शुरू किया है। इसके चलते ग्रुप के सभी शेयरों में गिरावट आई है।

अमेरिकी सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन ने अडानी ग्रुप के बड़े शेयरहोल्डर्स से पूछा है कि समूह के साथ उनकी क्या बातचीत हुई। इस साल जनवरी के महीने में हिंडनबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में अडानी समूह की कंपनियों पर शेयर की कीमतों में हेरफेर करने का आरोप लगाया था।

RELATED POSTS

View all

view all