जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर इतनी मापी गई तीव्रता, 1 दिन में पांच बार डोली धरती
April 5, 2024 | by livekhabar24x7.com
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ा और डोडा में शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। किश्तवाड़ में रिक्टर स्केल पर 3.2 की तीव्रता मापी गई है। वहीं डोडा में 2.6 की तीव्रता से धरती हिली। भूकंप महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर आ गए। हालांकि किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। वहीं गुरुवार की रात को हिमाचल प्रदेश में भी भूकंप महसूस किया गया था। फिलहाल कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने दी जानकारी
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने इस बात की जानकारी दी। जैसे ही धरती हिली लोग घबरा गए। हालांकि किसी भी तरह का कोई नुकसाना नहीं हुआ है। इससे पहले भी कई बार जम्मू कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।
RELATED POSTS
View all