Live Khabar 24x7

ED ने खाद्य विभाग के पूर्व MD मनोज सोनी को स्पेशल कोर्ट में किया पेश, 4 मई तक मिली रिमांड

April 30, 2024 | by Nitesh Sharma

CG News

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

रायपुर। कस्टम मिलिंग घोटाले में ईडी द्वारा हिरासत में लिए गए खाद्य विभाग के पूर्व विशेष सचिव और मार्कफेड के अधिकारी मनोज सोनी को स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान ईडी ने 14 दिनों की रिमांड मांगी पर पूर्व एमडी मनोज सोनी को विशेष कोर्ट ने ईडी को 4 मई तक रिमांड पर सौंपा है।

Read More : Actor Arrested : एक्टर साहिल खान को छत्तीसगढ़ से किया गया गिरफ्तार, लाए जा रहे मुंबई, आज ही होगी कोर्ट में पेशी

बता दें कि कस्टम मिलिंग घोटाले को लेकर दर्ज FIR में आरोपियों की सूची में मनोज सोनी का भी नाम है। करोड़ों रुपये के घोटाले के कथित मास्टर माइंड रोशन चंद्राकर से EOW की टीम ने सोमवार को अपने दफ्तर में पूछताछ की। उसके बाद आज खाद्य विभाग के पूर्व विशेष सचिव और मार्कफेड के एमडी मनोज सोनी को पूछताछ के लिए तलब किया, जहां ईओडब्ल्यू के दफ्तर में कड़ी पूछताछ के बाद आज ईडी ने मनोज सोनी की गिरफ्तारी झारखंड से की है।

RELATED POSTS

View all

view all