Live Khabar 24x7

ED Raid : छत्तीसगढ़ के कारोबारियों पर ED का शिकंजा, घर और दफ्तर में की छापेमार कार्रवाई

August 8, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। ED Raid : छत्तीसगढ़ के कारोबारी एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय के रडार पर हैं। पिछले दिनों सामने आए कोयला घोटाले के बाद ED लगातार रेड कर रही हैं। कोरबा के ठेकेदार नरेश वर्मा (बी.बी. वर्मा) के दफ्तर में ईडी ने छापा मारा हैं। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित ऑफिस में टीम ने दबिश दी है। दो गाड़ियों में 8 अधिकारी दफ्तर में छापा मरने पहुंचे हुए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार, टीम ठेकेदारी से जुड़े कागजात खंगाल रही है। बता दें कि कोल स्कैम के बाद जांच एजेंसियों की नजर कोरबा जिले पर ही है। वहीं पूर्व पार्षद और व्यवसायी शिव अग्रवाल के यहां तड़के सुबह 5:00 बजे ईडी की टीम ने दस्तक दी।

ED Raid : लगभग 5 घंटे की जांच के बाद ईडी की खाली हाथ वापस लौट गई। दूसरी तरफ एक और टीम ने किराना गल्ला व्यवसायी रूड़मल अग्रवाल के घर और दुकान में छापेमारी की है।

कारोबारी मोदी के ठिकानों पर छापा

ED Raid : ईडी के छापेमारी का हिस्सा कारोबारी पाम मॉल का मालिक दिनेश मोदी भी बने। जिनके ठिकानों पर ईडी की छापे की खबर है। दिनेश मोदी के भाई गोपाल मोदी भाजपा नेता है और राइस मिल का काम है। इसके अलावा रायपुर के शंकर नगर में कई ठेकेदार और कचना में भी ईडी की जांच जारी है।

बता दें कि इन सभी के यहां कार्रवाई के दौरान जांच में क्या मिला इसकी अभी तक पूरी तरह से जानकारी नहीं मिल पाई है। ईडी के एकबार फिर से सक्रिय होने से कारोबारियों में हडकंप मच गया है।

RELATED POSTS

View all

view all