Live Khabar 24x7

ED Raid : कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष के यहां ईडी की रेड, विधायक के ठिकानों पर भी दी दबिश, सीएम के बेटे को जारी हुआ समन

October 26, 2023 | by livekhabar24x7.com

जयपुर। ED Raid : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे को समन जारी किया है। इसके पहले ईडी ने पेपर लीक मामले में एक कांग्रेस उम्मीदवार के परिसर सहित 7 स्थानों पर छापेमारी की।

सूत्रों के अनुसार ईडी की टीम डोटासरा के जयपुर के सरकारी आवास के साथ ही सीकर स्थित निजी निवास पर भी जांच कर रही है। ईडी इस मामले में डोटासरा के रिश्तेदारों के घर भी पहुंची है। बता दें की डोटासरा इस बार सीकर जिले की लक्ष्मणगढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी भी हैं।

ईडी ने डोटासरा के साथ ही दौसा जिला की महुवा सीट से निर्दलीय विधायक ओम प्रकाश हुड़ला के ठिकानों पर भी छापेमारी की है। ईडी की टीमें जयपुर, दौसा समेत तमाम ठिकानों पर पहुंची।

Read More : ED Raid In CG : ईडी ने कई जिलों में मारी रेड, कारोबारियों के ठिकानों पर छानबीन जारी…

 

बेटे को समन जारी होने के बाद अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर ईडी का छापा – मेरे बेटे वैभव गहलोत को ईडी में पेश होने के लिए समन। अब आप समझ सकते हैं कि मैं राजस्थान में हर दिन हो रही ईडी की छापेमारी के बारे में क्या कह रहा हूं क्योंकि बीजेपी नहीं चाहती कि महिलाएं, किसान और गरीब रहें।” ”कांग्रेस द्वारा दी गई गारंटी का लाभ राजस्थान को मिलना चाहिए।”

उन्होंने कहा कि राजस्थान में केंद्र सरकार द्वारा जानबूझकर कांग्रेस नेताओं के खिलाफ इस प्रकार की कार्रवाई की जा रही है. यह दिखाता है कि राजस्थान विधानसभा चुनाव में अपनी हार का अंदेशा अभी से भाजपा को हो गया है. इसी कारण अब कांग्रेस नेताओं के खिलाफ चुनाव तक इसी तरह से केंद्रीय जांच एजेंसियां छापेमारी करेंगी.

RELATED POSTS

View all

view all