ED Raid : महादेव ऐप के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर के पार्टनर के घर ED का छापा, छानबीन जारी…
October 16, 2023 | by livekhabar24x7.com
भिलाई। ED Raid : महादेव सट्टा ऐप के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज सुबह महादेव बैटिंग ऐप के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर के बिजनेस पार्टनर दीपक सावलानी के घर रेड मारी है। प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी सुबह से कार्यवाई जारी है।
Read More : ED Raid : अब इस नेता के यहां ED की पड़ी रेड, पूछताछ जारी…
दीपक सावलानी के नेहरू नगर स्थित निवास पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम कार्यवाई कर रही है। बताया जा रहा है कि, दीपक सावलानी जूस फैक्ट्री में सौरभ चंद्राकर का पार्टनर था। दीपक महादेव ऐप के पैसों का लेनदेन करने में सौरभ चन्द्राकर और रवि उप्पल का सहयोग करता है। इसके अलावा ईडी की टीम ने सतनाम सिंह के शांति नगर निवास पर भी रेड डाली है। इससे पहले भी ईडी यहां दबिश दे चुकी है। महादेव बैटिंग एप से जुड़े सभी लोगों के यहां छानबीन जारी है।
RELATED POSTS
View all