ED Raid : राइस मिल एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष के घर ED का छापा, कस्टम मिलिंग घोटाले में कार्रवाई
June 13, 2024 | by Nitesh Sharma
राजनांदगांव। ED Raid : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय ने छापा मारा है। जहां कस्टम मिलिंग घोटाले को लेकर ईडी ने राइस मिल एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष के घर पर रेड की है। जहां ईडी की 6 सदस्यों की टीम पहुंची है। ED की 6 सदस्यीय टीम सुबह राइस मिलर्स संतोष ऊर्फ टिल्लू अग्रवाल के ठिकानों पर जांच कर रही है।
.
बताया जाता है कि, वर्ष 2021-22 में कस्टम मिलिंग की प्रोत्साहन राशि के एवज में मिलर्स से प्रति क्विंटल 20 रुपये की जो वसूली की गई थी। उसमें टिल्लू अग्रवाल भी शामिल था। उनके पास से पैसे इकठ्ठे कर नागरिक आपूर्ति निगम के तत्कालीन एमडी मनोज सोनी तक पहुंचाई गई थी। इस मामले में तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भी नाम है। इसकी जांच ईडी के साथ ही एसीबी भी कर रही है।
RELATED POSTS
View all