Live Khabar 24x7

ED Raid : पूर्व सीएम गहलोत के बेटे के ठिकानों पर पहुंची ईडी, खंगाले जा रहे दस्तावेज, इस मामले पर पड़ी रेड

January 3, 2024 | by livekhabar24x7.com

livekhbar24x7-1

जयपुर। ED Raid : सत्ता गवाने के बाद राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत की मुश्किलें बढ़ते हुए नजर आ रही हैं। दरअसल विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम के उल्लंघन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज (बुधवार) को राजस्थान में बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत के कई ठिकानों पर छापेमारी की हैं। इससे पहले वैभव गहलोत को समन जारी कर ईडी उनसे पूछताछ भी कर चुकी है।

Read More : CG ED Raid : रिटायर्ड BSP कर्मचारी समेत 3 लोगों के घर पर ED का छापा, जाने कार्रवाई में क्या आया सामने…

बता दे कि विधानसभा चुनाव से पहले ईडी ने वैभव गहलोत को कई बार समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया था। तब बीजेपी पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया था। अब चुनाव खत्म हो गए हैं लेकिन एक बार फिर से वैभव गहलोत ईडी के निशाने पर हैं।

क्या है मामला?
अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत पर विदेशी मुद्रा विनियमन का उल्लंघन करने का आरोप है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह मामला साल 2011 का बताया जा रहा है। हालांकि वैभव गहलोत अपने ऊपर लगे इन आरोपों को कई बार खारिज कर चुके हैं।

RELATED POSTS

View all

view all