ED ने CM सोरेन के दिल्ली आवास से 36 लाख कैश किया बरामद, BMW X7 कार भी की जब्त
January 30, 2024 | by livekhabar24x7.com
ED : रांची। लोकसभा चुनाव से पहले झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुश्किलें बढ़ गई है। ED के लगातार सामान के बाद भी पेश नहीं होने पर सीएम सोरेन के दिल्ली आवास पर छापेमारी की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री तो नहीं मिले लेकिन बड़ी संख्या में बंगले से नकदी बरामद किया गया। ईडी के अधिकारियों ने बताया कि हेमंत सोरेन के बंगले से 36 लाख रुपये नकद बरामद किए गए, साथ ही दो लग्जरी कार भी जब्त की गई हैं। इस छापेमारी में ईडी ने सोरेन के आवास से कई महंगे सामान और कैश भी जब्त किए।
दिल्ली आवास में क्या क्या मिला ?
ईडी ने दक्षिणी दिल्ली स्थित हेमंत सोरेन के बंगले पर छापेमारी की और ईडी की टीम करीब 13 घंटे तक बंगले में मौजूद रही। ईडी की टीम झारखंड में जमीन घोटाले में हुई कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए हेमंत सोरेन के बंगले पर पहुंची थी। ईडी ने बंगले से नकदी के साथ ही एक हरियाणा नंबर की बीएमडब्लू कार और एक अन्य कार के साथ ही कुछ अहम दस्तावेज भी बरामद किए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हेमंत सोरेन ने ईडी को बताया है कि वह बुधवार को रांची स्थित आवास पर मिलेंगे।
जनता के लिए या पैसों के लिए बने CM?
ED की इस छापेमार कार्रवाई में हेमंत सोरेन के दिल्ली आवास से 36 लाख कैश, कई महंगी घड़ियां और BMW कार जब्त किया गया है। ईडी की टीम जब सोमवार को हेमंत सोरेन के घर से बाहर निकली तो एक बैग साथ में था। अब जानकारी मिली है कि इस बैग में करीब 36 लाख कैश थे जो उनके आवास से जब्त किए गए थे। इसके अलावा एक BMW कार भी जब्त की गई है।
सवाल है कि प्रति व्यक्ति आय राज्य या रांची में 86 हजार से 91 हजार रुपए के बीच है। लेकिन जब्त हुई BMW X 7 की कीमत 1 करोड़ रुपए के करीब है। लग्जरी घड़ियां और बड़ी संख्या में कैश और वो भी एक आवास से। इन्हे देखने के बाद सवाल है कि हेमंत सोरेन और कांग्रेस किसकी है। क्या हेमंत सोरेन जनता और राज्य का भला करने CM बने है या खुदको राज्य का सबसे आमिर व्यक्ति बनाने के लिए ?
RELATED POSTS
View all