Live Khabar 24x7

ED ने CM अरविंद केजरीवाल को भेजा नया समन, इस दिन पूछताछ के लिए किया तलब

January 31, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

नई दिल्ली: ED प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को 5वां समन भेजा है। केजरीवाल को पूछताछ के लिए पांचवीं बार ईडी की तरफ से समन किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, ईडी ने केजरीवाल को दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में चल रही जांच में 2 फरवरी को जांच में शामिल होने के लिए नया समन जारी किया है।

3 महीने के अंदर केजरीवाल को पांचवा समन

  • पहला समन – 2 नवंबर,2023
  • दूसरा समन – 21 दिसंबर,2023
  • तीसरा समन – 3 जनवरी,2024
  • चौथा समन – 18 जनवरी,2024
  • पांचवा समन -2 फरवरी,2024

दिल्ली के सीएम इससे पहले 4 समन को दरकिनार कर चुके हैं। केजरीवाल ने ईडी के समन को हर बार अवैध बताकर नजरअंदाज किया है। आम आदमी पार्टी का कहना है कि बीजेपी लोकसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कराना चाहती है। खुद केजरीवाल ने टाइमिंग पर सवाल उठाते हुए कहा था कि लोकसभा चुनाव में उन्हें कैंपेन से रोकने के लिए साजिश रची जा रही है और झूठे केस में गिरफ्तार किया जा सकता है।

 

RELATED POSTS

View all

view all